ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

जलजमाव हुआ तो नपेंगे अफसर, नगर विकास मंत्री ने एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के कारण राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, ज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के कारण राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार ने जलजमाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अधिकारियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है.


जलजमाव के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि 30 जून तक अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया गया है. अगर समय रहते उन्होंने काम पूरा नहीं किया तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि जल जमाव की जिमेदारी बुडको के MD और नगर विकास सचिव की है.


मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि दो दिनों के लिए वो मुजफ्फरपुर गए थे. वहां भी जलजमाव था लेकिन दो दिन में ही पानी निकल गया. पटना में भी पानी निकल जायेगा. अधिकारियों को रिपोर्ट किया गया है. कुछ गड्ढों में पानी है, जिसे जल्द ही निकाला जायेगा. अधिकारियों ने 30 जून तक जल निकासी संबंधित कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.