ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

पटना में जल्द खुलेंगे 8 नए CNG पंप, मार्च तक 20 हो जाएगी संख्या

PATNA: सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ने से पटना में इसकी खपत भी बढ़ गयी है। पटना में रोजाना 48 हजार किलो सीएनजी की खपत हो रही है। इसके लिए पटना में कुल 12 सीएनजी पंप बनाए गये हैं

पटना में जल्द खुलेंगे 8 नए CNG पंप, मार्च तक 20 हो जाएगी संख्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ने से पटना में इसकी खपत भी बढ़ गयी है। पटना में रोजाना 48 हजार किलो सीएनजी की खपत हो रही है। इसके लिए पटना में कुल 12 सीएनजी पंप बनाए गये हैं। सीएनजी की खपत को देखते हुए पंप की संख्या भी बढ़ाने पर काम हो रहा है। मार्च तक 8 नए सीएनजी पंप शुरू किए जाने की योजना है। मार्च तक पटना में कुल 20 सीएनजी पंप हो जाएंगे। 


अभी फिलहाल 12 पंप से सीएनजी दी जा रही है। इसी महीने बख्तियारपुर के एसआर फ्यूल और बेली रोड के ऋत्विक पेट्रोल पंप से भी सीएनजी मिलने लगेगी। वही मार्च 2022 तक छह और सीएनजी पंप खुल जाने के बाद लोगों की परेशान कम हो सकेगी। बाते दें कि पटना में डीजल ऑटो के परिचालन पर रोक लगा दी है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। 


ऐसे में सीएनजी से चलने वाली ऑटो की मांग बढ़ गयी है। पटना में सीएनजी से चलने वाली वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। पटना में कुल 70 सिटी बस और 17 हजार ऑटो सीएनजी से ही चल रही है। इन वाहनों में सीएनजी भराने के लिए काफी लंबी लाइन लगती है। सीएनजी पेट्रोल और डीजल से सस्ता भी है। सीएनजी की कीमत पटना में 67.90 रुपये प्रति किलो है। 


सीएनजी की खपत इतनी है कि लोगों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए मार्च तक 8 और सीएनजी पंप खोलने का विचार किया गया है। इन पंप के खुल जाने के बाद पटना में कुल 20 सीएनजी पंप हो जाएंगे। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है कि लोगों को कतार में लगकर सीएनजी लेने की समस्या से छूटकारा जरूर मिलेगी।      





टैग्स

संबंधित खबरें