ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना जल तबाही को लेकर विधानसभा में हंगामा, आनंद किशोर पर कार्रवाई की मांग, FIR दर्ज कराएगी सरकार

PATNA : बीते साल पटना में आई जल तबाही के मामले पर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आरजेडी के विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक सवाल के जर

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : बीते साल पटना में आई जल तबाही के मामले पर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आरजेडी के विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक सवाल के जरिए पटना में मची तबाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की बाबत सरकार से जानकारी चाहिए.


जवाब में सरकार ने की गई कार्यवाही का ब्यौरा दिया लेकिन आरजेडी के विधायक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पटना के तत्कालीन कमिश्नर आनंद किशोर के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की. आनंद किशोर के ऊपर कोई एक्शन नहीं लेने से नाराज विपक्षी सदस्य विधानसभा में हंगामा करते रहे.

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर आरोप लगाया कि पटना के तत्कालीन कमिश्नर आनंद किशोर को बचाने के लिए सरकार ने छोटे अधिकारियों पर गाज गिरा दी. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा को जवाब नहीं सूझा तो बचाव में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उठ खड़े हुए. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पटना डूबने के लिए आनंद किशोर जिम्मेदार नहीं थे. आनंद किशोर का बचाव करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वह केवल पटना के कमिश्नर थे, ऐसे में उनकी जवाबदेही तय नहीं की जा सकती.


विपक्ष के आरोपों से सत्ता पक्ष की तिल-मिलाहट सदन में देखते बन रही थी. आईएएस अधिकारी आनंद किशोर के बचाव में बिहार सरकार के बड़े मंत्री उठ खड़े हुए. संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने भी विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया, लेकिन आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी लगातार सरकार से यह मांग करते रहे कि पटना में सीवरेज की सफाई के नाम पर जो फर्जी निकासी की गई उस मामले में विभागीय सरकार ने कोई एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई. मंत्री सुरेश शर्मा ने इतना जरूर कहा कि विभागीय कार्रवाई के बाद अब सरकार इस मामले में एफआइआर भी दर्ज कराएगी. वहीं सिद्दीकी ने जांच कमेटी बनाए जाने की मांग की.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता