ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में गैस सिलेंडरों के बढ़े दाम, जानिए अब देने होंगे कितने रुपये

PATNA : राजधानी पटना में घरेलू और व्यसवायिक सिलेंडरों की कीमतों में वृदि्ध कर दी गई है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 1 रुपये और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में डेढ़ रुपये तक की बढ

पटना में गैस सिलेंडरों के बढ़े दाम, जानिए अब देने होंगे कितने रुपये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में घरेलू और व्यसवायिक सिलेंडरों की कीमतों में वृदि्ध कर दी गई है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 1 रुपये और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में डेढ़ रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. बढ़े हुए दाम आज यानि की 1 सितंबर से लागू कर दी गई है. बता दें कि अब से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 692.50 रुपये और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के लिए 1326 रुपये देने पड़ेंगे.


वहीं हम आपको बता दें कि अगस्त के ही जैसे सितंबर में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर ही है. अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी बदलाव नहीं किया गया है. मुंबई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है. जबकि चेन्नई में 610 रुपये और कोलकाता में 620.50 रुपये प्रति सिलेंडर है. 


जुलाई बाद से सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं जुलाई महीने में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपये तक बढाई गई थी जबकि 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी गई है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर कीमत 2 रुपये कम हो गई है. अब इस सिलेंडर की दिल्ली में नया रेट 1133.50 रुपये प्रति सिलेंडर है. मुंबई में 2 रुपये घटकर 1,196.50 रुपये इसकी नई कीमत हो गई है.