ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

Patna News: गांधी मैदान से नहीं, अब यहां से मिलेंगी यूपी-दिल्‍ली की बसें, जानें वजह

PATNA: अगर आप भी सरकारी बसों के द्वारा गांधी मैदान से यूपी, झारखंड और दिल्‍ली के लिए यात्रा करते है तो यह खबर आपके के लिए है. आपको बता दें अब गांधी मैदान से दिल्ली यूपी के लिए

Patna News: गांधी मैदान से नहीं, अब यहां से मिलेंगी यूपी-दिल्‍ली की बसें, जानें वजह
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: अगर आप भी सरकारी बसों के द्वारा गांधी मैदान से यूपी, झारखंड और दिल्‍ली के लिए यात्रा करते है तो यह खबर आपके के लिए है. आपको बता दें अब गांधी मैदान से दिल्ली यूपी के लिए यहां से बसें नही मिलेगी. इसके लिए अब आपको बैरिया बस टर्मिनल जाना पड़ेगा. यह बदलाव मार्च से लागू होने जा रहा है. 


परिवहन विभाग के अनुसार गांधी मैदान से चलने वाली सिटी बसों को जल्द फुल्वारिशारिफ बस स्टैंड म शिफ्ट किया जायेगा. इस डिपो में लगभग 200 बसें लगाने कि क्षमता है. साथ ही गाड़ियों की मरम्मत सहित अन्य कामों के लिए बेहतर सुविधा है. आपको बता दें गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस डिपो को खाली करने कि वजह यहां फाइव स्टार होटल का निर्माण होना है. इस जमीन को पर्यटन विभाग को ट्रांसफर कर दी गई.


इसलिए अब आपको सरकारी बस पकड़ने के लिए गांधी मैदान की जगह बैरिया बस टर्मिनल जाना पड़ेगा. इस बदलाव के लिए बैरिया बस टर्मिनल को सभी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए रूट प्लान बनाया गया है. राज्य के राज्य के विभिन्न जिलों के लिए भी बसों के 41 नये रूट प्लान किए गए हैं.


जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने बुडको से बैरिया बस टर्मिनल में जगह मांगी गई है. जहां से 300 से अधिक सरकारी बसों का चलाया जाएगा. बाद में परिवहन विभाग का बैरिया बस टर्मिनल के बगल में पांच एकड़ जमीन पर अपना बस स्टैंड बनेगा. जिसके लिए डीएम को पत्र लिखा गया है और नगर विकास विभाग से जमीन मांगी गई है.