ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गांधी घाट पर डूबे 6 लोग

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बड़ी घटना हो गई है. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग नदी में डूब गए. घटनास्थल पर इस वक्त अफर

पटना में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गांधी घाट पर डूबे 6 लोग
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बड़ी घटना हो गई है. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग नदी में डूब गए. घटनास्थल पर इस वक्त अफरा-तफरी का माहौल है. एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है. 


घटना पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग नदी में डूब गए. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक गांधी घाट पर कुछ लोग नहाने के लिए गए हुए थे. इस दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए.


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक डूबे हुए 6 लोगों में से 5 लोगों को सही सलामत नदी से निकाल लिया गया है. जबकि एक युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इन 5 लोगों को डूबने से बचाया है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पीरबहोर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लापता युवक की तलाश की जा रही है.