ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, पापा को खाना देकर वापस लौट रहा था घर

BARH : बिहार के बाढ़ से एक सनसनीखेज मामला निकल कर समाने आ रहा है। जहां पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। यह घटना पटना जिले के बेलछी प्रखंड के मनकौरा गांव

पटना में गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, पापा को खाना देकर वापस लौट रहा था घर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BARH : बिहार के बाढ़ से एक सनसनीखेज मामला निकल कर समाने आ रहा है। जहां पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। यह  घटना पटना जिले के बेलछी प्रखंड के मनकौरा गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ अनुमंडल में पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। यह मामला बेलछी प्रखंड के मनकौरा गांव का बताया जा रहा है। इस घटना में मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि खेत से घर जाने के दौरान यह घटना हुई होगी। वह गड्डा पार कर रहा होगा उसी दौरान गड्ढे में गिर गया होगा। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। 


बताया जा रहा है कि युवक की मौत गड्ढे में डूबने से हो गई। वह अपने पिता राजाराम यादव को खाना पहुंचाने खेत में गया था। उसके पिता सुबह से ही खेत में खाद देने में लगे हुए थे। पिता को खाना देने के बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की फिर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे गड्ढे में युवक की लाश पड़ी हुई है। जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गड्ढे में अपने बेटे की लाश देखी। 


उधर, दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे बाढ़ थाने के ASI मुकेश कुमार का कहना है कि गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर यह घटना घटी है। जिसके कारण डूबते हुए युवक को कोई नहीं देख पाया। यह घटना के कई घंटे बाद उसका शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।