ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम नीतीश, गंगा घाटों का करेंगे निरीक्षण

PATNA : पटना में बाढ़ के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालात का जायजा लेने निकल चुके हैं. सीएम नीतीश आज पटना के गंगा घाटों का जायजा ले रहे हैं. दीघा घाट से लेकर तमाम अन

पटना में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम नीतीश, गंगा घाटों का करेंगे निरीक्षण
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना में बाढ़ के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालात का जायजा लेने निकल चुके हैं. सीएम नीतीश आज पटना के गंगा घाटों का जायजा ले रहे हैं. दीघा घाट से लेकर तमाम अन्य घाटों पर नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे हैं. पटना में बाढ़ के हालात अब धीरे-धीरे भयावह होते जा रहे हैं. 


मुख्यमंत्री पटना मुख्य नहर के दीघा लॉक का निरीक्षण कर रहे हैं. फिर कुर्जी गोसाई टोला के पास बाढ़ की स्थिति और एलसीटी घाट और गांधी घाट पर पटना शहर सुरक्षा दीवार का भी जायजा लेंगे. इसके बाद दीघा लॉक से जेपी सेतु होते हुए हाजीपुर, गांधी सेतु  होते हुए गांधी घाट तक निरीक्षण करेंगे. जानकारी हो कि राजधानी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. गंगा के जलस्तर में हुए इजाफे के कारण सभी नालों का गेट बंद कर दिया गया है. इसके अलावा एहतियातन राज्य सरकार ने अन्य कदम उठाए हैं. 


बता दें कि राजधानी पटना में कई सालों के बाद बाढ़ का संकट इतना ज्यादा करीब नजर आ रहा है. गंगा नदी के किनारे बनी पटना की सुरक्षा दीवार को गंगा पार कर गई है. गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है और अब नदी खतरे के निशान से 116 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. यही वजह है कि पटना की सुरक्षा दीवार को बाढ़ का पानी पार कर गया है. पटना के सभी गंगा घाटों को अब पूरी तरीके से बंद करना पड़ा है. 



पटना के दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 51.02 मीटर से ऊपर है. यहां खतरे का रिचार्ज 50.45 मीटर है. गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 49.76 मीटर है जबकि यह खतरे का निशान 48.60 मीटर है. इसी तरह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.85 मीटर है. यह खतरे का निशान 41.46 मीटर है. गंगा के बढ़ते जलस्तर और राजधानी पटना पर मंडराते बाढ़ संकट को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि विभाग के सभी अधिकारियों और इंजीनियरों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.


गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण पटना से गंगा में मिलने वाले सभी नालों के गेट बंद कर दिए गए हैं. इन नालों के जरिए पटना में पानी प्रवेश करने का खतरा बढ़ा हुआ है. पटना के एलसीटी घाट, कुर्जी घाट समेत दीघा के कई इलाकों में पानी का फैलाव देखने को मिला है. 

टैग्स