ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में एक DSP को हुआ कोरोना, पुलिस लाइन में भी 2 सिपाही और हवलदार मिले पॉजिटिव

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राजधानी में एक डीएसपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही पटना पुलिस लाइन में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है क्योंकि वहां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राजधानी में एक डीएसपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही पटना पुलिस लाइन में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है क्योंकि वहां भी 3 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है. पुलिसवालों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई लोगों को क्वारंटाइन करने की बात सामने आ रही है.


पटना हाइकोर्ट की सुरक्षा में तैनात एक डीएसपी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा पटना पुलिस लाइन में दो सिपाही और एक हवलदार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. फिलहाल कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इनलोगों को इलाज के लिए आइसोलेट कर दिया गया है. बता दें कि उधर जमुई में भी एक डीएसपी और एक थानेदार समेत 6 पुलिसवालों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जहां झाझा डीएसपी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही झाझा थाना के थानाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बड़े अफसरों के अलावा 4 अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है.


कोरोना के संक्रमण के लिए आज से पटना में लॉकडाउन शुरू हो गया है. 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा. पुलिस के जवान सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात है और लॉकडाउन के दौरान घर से निकलने वालों को रोक रहे हैं. गांधी मैदान, पार्क और चिड़ियाघर में घूमने वाले लोगों को मॉर्निंग और ईवनिंग वाक को छूट दी गई है. धर्मस्थल-मॉल-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य गैर जरूरी सभी दुकानें बंद हैं. सभी प्रकार के वाहन बिना किसी पास के राज्य में कहीं आ-जा रहे हैं.

टैग्स