ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत, अटल पथ पर ट्रक से पत्थर अनलोड करने के दौरान हुआ हादसा

PATNA : राजधानी पटना में पत्थर के नीचे दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक से पत्थर उतारने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने पत्थर हटा

पटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत, अटल पथ पर ट्रक से पत्थर अनलोड करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में पत्थर के नीचे दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक से पत्थर उतारने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने पत्थर हटाकर जबतक नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र के अटल पथ पर राजीव नगर फ्लाई ओवर के समीप की है।


मृतकों की पहचान, खगड़िया निवासी 30 वर्षीय गौतम यादव और 20 वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। गौतम यादव ठेकेदार था। जबकि दिलखुश मजदूर के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि गौतम एक लेबर सप्लायर भी था जो मजदूरों की सप्लाई का काम करता था।


भवन निर्माण के लिए राजस्थान से मार्बल मंगाए गए थे। गौतम मजदूरों की मदद से मार्बल को ट्रक से नीचे उतरवा रहा था। तभी एक मार्बल उतारते समय फिसल गया। गौतम और दिलखुश ने मार्बल को संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों उसके नीचे दब गए। इस दौरान कुछ अन्य मजदूर भी उसकी चपेट में आ गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पत्थर के नीचे दबे दोनों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।