ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में क्रिकेट के खेल में चली गोली में युवक घायल, पुलिस पर भी बोला हमला

PATNA : पटना में क्रिकेट के खेल में गोली चली है। लॉकडाउन के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ईंट-पत्थर से हमला क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में क्रिकेट के खेल में गोली चली है। लॉकडाउन के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। 


पूरा मामला पटना के खगौल थाना क्षेत्र का है। खगौल के दल्लूचक में शाम के वक्त खाली पड़ी जमीन पर क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच खेल के दौरान कहासुनी और मारपीट हो गयी। लोगों के बीचबचाव के बाद मामले को सुलझा लिया गया लेकिन कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को सुनसान जगह पर बुलाया और सिर में गोली मार दी।युवक की पहचान दल्लुचक चरघरवा निवासी लक्ष्मी सिंह का पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।


गोली मारने वाला बदमाश मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुन परिजन व लोगों ने आनन फानन में रेलवे मंडल अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर किया. मगर परिजन बेहतर इलाज के लिए राजा बाजार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।


गोली लगने की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे दानापुर डीएसपी पंकज कुमार और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने घटनास्थल पर पहुंचे ।इसी दौरान दल्लुचक निवासी सन्नी कुमार को हिरासत में लेने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला बोल दिया। ईट और पत्थर से डीएसपी की गाड़ी पर महिलाओं ने कई वार किए।  वहीं इस बीच पुलिस ने मामले में शामिल युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि गोली मारने वाला अभियुक्त के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


टैग्स