ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में कोरोना ने कराई ऑनलाइन शादी, लैपटॉप पर दूल्हा देखकर दुल्हन बोली- निकाह कुबूल है, देखिये वीडियो

PATNA : कोरोना के कारण पूरे बिहार को लॉक डाउन कर दिया गया है. राजधानी पटना समेत सभी जिलों में लोगों को निकलने से मना कर दिया गया है. सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना के कारण पूरे बिहार को लॉक डाउन कर दिया गया है. राजधानी पटना समेत सभी जिलों में लोगों को निकलने से मना कर दिया गया है. सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. लॉक डाउन के बीच पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन में एक दूल्हा और दुल्हन ने ऑन लाइन शादी रचाई.


मामला पटना के समनपुरा का है. जहां गाजियाबाद के साहिबाबाद में दूल्हे से पटना में बैठी एक दुल्हन ने ऑन लाइन शादी रचा ली. काजी ने दोनों का ऑनलाइन निकाह कराया. पटना के समनपुरा के रहनेवाले मरहूम हाजी मुहम्मद अलाउद्दीन की बेटी सादिया नसरीन का निकाह गाजियाबाद के साहिबाबाद के रहनेवाले सैमुदुल हसन के बेटे दानिश रजा के साथ 23 मार्च को होनी थी. सारी तैयारियां हो चुकी थी , पटना के हारून नगर में कम्युनिटी हाल भी बुक हो चुका था. कोरोना के बीच हुए लॉक डाउन के कारण दोनों परिवारों ने ऑनलाइन शादी कराने का निर्णय लिया. 




ऑनलाइन काजी ने भी निकाह पढ़ा. पटना में स्क्रीन के सामने दुल्हन के लिबास में सादिया नसरीन बैठी थी तो साहिबाबाद में दूल्हे के लिबास में दानिश रजा बैठे थे. इस दौरान दोनों परिवारों के लोग भी ऑनस्क्रीन मौजूद थे. ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं थी. दुल्हन ने लैपटॉप पर ही अपने शौहर को देखकर निकाह कुबूल किया.

टैग्स