ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में कोरोना संक्रमित महिला को हुए जुड़वा बच्चे, जानिए आगे क्या हुआ

PATNA : पटना में तेज रफ्तार कोरोना वायरस के बीच से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पटना में कोरोना वायरस महिला को जुड़वा बच्चे हुए हैं. एक गर्भवती महिला की डिलीवरी होनी थी. लेकिन

पटना में कोरोना संक्रमित महिला को हुए जुड़वा बच्चे, जानिए आगे क्या हुआ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में तेज रफ्तार कोरोना वायरस के बीच से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पटना में कोरोना वायरस महिला को जुड़वा बच्चे हुए हैं. एक गर्भवती महिला की डिलीवरी होनी थी. लेकिन पीएमसीएच में उसकी सर्जरी नहीं हो पाई. दरअसल इससे गर्भवती महिला की कोरोना वायरस आई गई थी और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद महिला को पीएमसीएच से पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. इस निजी नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई गई. इस महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इसमें एक बेटा और एक बेटी है.


गोपालगंज की रहने वाली 38 साल की रीना राय के पति पंकज पेशे से टीचर हैं. वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए पीएमसीएच लेकर पहुंचे थे. 8 अप्रैल को रीना को प्रसव पीड़ा की शुरुआत हुई. लेकिन उसकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई. पीएमसीएच में ऑपरेशन का इंतजाम नहीं हो सका. लिहाजा रीना की तबीयत लगातार खराब होती गई. आखिरकार पटना के एक नर्सिंग होम में डॉक्टरों ने मां और बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सर्जरी की.  इस सर्जरी के बाद जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ.


जिस निजी नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव महिला की सर्जरी कर बच्चों का जन्म कराया गया, वहां डॉक्टरों के साथ-साथ दूसरे मेडिकल स्टाफ में भी जोखिम मोल लिया. इस पूरी सर्जरी के दौरान ऐसे मेडिकल इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया, जो पूरी तरह से डिस्पोजेबल हो. ऑपरेशन के बाद ऑपरेशन थिएटर को तीन बार सैनिटाइज किया गया. डिलीवरी के बाद रीना की तबीयत बिल्कुल ठीक है. उसे कोरोना वायरस है. जबकि दोनों बच्चों को ऑक्सीजन में रखा गया है. उनकी कोरोना की जांच भी की गई है. 

टैग्स