ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में कोरोना ने बजायी घंटी, 24 घंटे में 2 की मौत.. 41 नए केस

PATNA : कोरोना की वापसी लहर ने एक बार फिर राजधानी पटना में खतरे की घंटी बजा दी है। पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 41 नए मरीज मिले हैं। शन

पटना में कोरोना ने बजायी घंटी, 24 घंटे में 2 की मौत.. 41 नए केस
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना की वापसी लहर ने एक बार फिर राजधानी पटना में खतरे की घंटी बजा दी है। पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 41 नए मरीज मिले हैं। शनिवार को पटना में 41 नए केस सामने आए हैं जबकि शुक्रवार को यह संख्या 25 थी। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 200 के ऊपर जा पहुंची है। इनमें से पटना के पीएमसीएच स्थित कोविड हॉस्पिटल में 7 मरीज भर्ती हैं। पटना एम्स में 3 नए मरीज भर्ती हुए हैं। 


पटना में कोरोना की वजह से जिन 2 लोगों की मौत हुई है उसमें एक गया कि विंध्यवासिनी और पटना सिटी के राजकुमार अग्रवाल शामिल हैं। पटना एम्स में अभी भी 29 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में है। कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो निर्देश दिए हैं उसके बाद स्वास्थ्य विभाग आरटी पीसीआर और ट्रूनेट से जांच की संख्या बढ़ाने में जुट गया है। विभाग ने इसके लिए जिलावार लक्ष्य तय किया है हर दिन राज्य में 32 हजार आरटीपीसीआर जांच करने की तैयारी है। पटना में 1500 सैंपल टेस्ट हर दिन किया जाएगा। 


पटना जिला में एक तरफ जहां कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण का अभियान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पटना के अलग-अलग टीका केंद्रों पर शनिवार को कुल 7824 लोगों को वैक्सीन दी गई। इनमें से 6687 लोगों ने वैक्सीन और 1137 लोगों ने कोरोना वायरस इन की दूसरी डोज ली। पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 3 लाख 54 हजार से ज्यादा पेंशनरों को सोमवार के दिन टीका दिया जाएगा। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और सिविल सर्जन ने सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक को इसके लिए लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है।

टैग्स