ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना में 48 नए कोरोना मरीज मिले, PMCH के एक और डॉक्टर निकले पॉजिटिव

PATNA : पटना में नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पटना जिले में कोरोना के कुल 48 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 16 मरीज मसौढ़ी प्रखंड के अलग-

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पटना जिले में कोरोना के कुल 48 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 16 मरीज मसौढ़ी प्रखंड के अलग-अलग गांव में पाए गए हैं जबकि पटना की बड़ी स्लम बस्ती कमला नेहरू नगर में 11 पॉजिटिव के सामने आए हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है।


पटना के सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी के मुताबिक नेहरू नगर इलाके में एक साथ 11 संक्रमित पर जाने के बाद यहां विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। इसके अलावे पटना के पीएमसीएच में एक और डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएमसीएच में एक नर्स और एनएमसीएच के एक मेडिकल छात्र को भी कोरोना पाया गया है। पटना के आईजीआईएमएस के पास 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि पंडारक, विक्रम और नौबतपुर में भी नए केस सामने आए हैं।  


मंगलवार को बिहार के 25 जिलों में 157 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जिसके साथ बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 8050 पहुंच चुका है। बिहार में अब तक कोरोना की वजह से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 6027 बताई गई है। नए मामलों में औरंगाबाद के अंदर 5, बांका में 9, भागलपुर में 3, मधेपुरा में 6, समस्तीपुर में 32, मुजफ्फरपुर में 8, वैशाली में 5, कटिहार में 3, मधुबनी में 5, नवादा में 14, शिवहर में 4, पूर्णिया में 2 पश्चिम चंपारण में 2 मामलों के साथ-साथ दरभंगा, भोजपुर, सारण, नालंदा, सहरसा में एक-एक मामले सामने आए हैं।

टैग्स