ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

PMCH में डॉक्टर-नर्स समेत 7 नए कोरोना पॉजिटिव, पटना में 25 नए केस आये

PATNA : पटना में कोरोना के नए मरीजों का मिलना लगातार जारी है। बुधवार को पटना में 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि बिहार में यह आंकड़ा 223 रहा है। पटना में 25 नए पॉजिटिव क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना के नए मरीजों का मिलना लगातार जारी है। बुधवार को पटना में 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि बिहार में यह आंकड़ा 223 रहा है। पटना में 25 नए पॉजिटिव केस में से 7 केस पीएमसीएच से सामने आए हैं। पीएमसीएच में संक्रमण का दायरा और आगे बढ़ा है। यहां एक डॉक्टर 3 नर्स समेत तीन और कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। पीएमसीएच में लगातार डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। 


पटना के जिन अन्य इलाकों में पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें भागवत नगर से दो केस जबकि पटना सिटी इलाके में दो अन्य पॉजिटिव के सामने आए हैं। दनियावां में 7 मामले सामने आए हैं। सोनपुर में तैनात रेलवे क्लर्क को पटना में पॉजिटिव पाया गया है जबकि केनरा बैंक के एजीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 56 साल के एजीएम पिछले दिनों दिल्ली गए थे और वहां से आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में उन्हें पटना एम्स लाया गया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।


पटना में कोरोना के कारण एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत के बाद मेडिकल प्रोफेशनल के बीच हड़कंप की स्थिति है। 48 साल के एमआर सुमित गुप्ता की मौत 3 दिन पहले हुई थी। उनकी मौत के बाद पीएमसीएच में जांच के लिए सैंपल लिया गया था जो अब पॉजिटिव आई है। सोमेश गुप्ता पिछले 4 महीने से घर में ही रहकर काम कर रहे थे लेकिन अनलॉक में अस्पताल और क्लीनिक खोलने के बाद वह मूवमेंट करने लगे थे।

टैग्स