ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में कोरोना के 18 नए मरीज मिले, प्रवासी और उनके परिवार वालों में संक्रमण

PATNA : शुक्रवार को पटना में कोरोना के 18 नए केस सामने आए हैं। इन 18 नए मामलों में 3 बच्चों के साथ-साथ एक महिला और 4 बुजुर्ग शामिल हैं। पटना जिले में 18 नए मामले अलग-अलग इलाको

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : शुक्रवार को पटना में कोरोना के 18 नए केस सामने आए हैं। इन 18 नए मामलों में 3 बच्चों के साथ-साथ एक महिला और 4 बुजुर्ग शामिल हैं। पटना जिले में 18 नए मामले अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं। नौबतपुर में 11, मसौढ़ी में 5 और बेलछी में 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं या फिर उनके रिश्तेदार। 


बेलछी के दिन 2 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था जबकि बाकी सभी होम क्वारंटाइन में थे। लक्षण मिलने के बाद इन सभी लोगों का सैंपल लिया गया और फिर बाद में आरएमआरआई से इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मसौढ़ी में पॉजिटिव पाए गए नए मरीजों में चार बुजुर्ग और एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। बतायाबजा रहा है कि इनके परिवार का ही एक सदस्य गुजरात से आया था जिनसे संक्रमण फैला। 




बेलछी से मिले दोनों मरीजों की पहचान सूरत से आने वाले प्रवासी के तौर पर हुई है। जबकि नौबतपुर में जो 11 संक्रमित मिले हैं इनमें से 26 साल की एक महिला और दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी गुजरात से वापस आए थे और फिलहाल होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। पीएमसीएच में शुक्रवार को कुल 369 सैंपल की जांच की गई जिसमें 18 पॉजिटिव केस आए हैं। उधर गुरुवार को बुद्धा कॉलोनी में नए कोरोना पॉजिटिव केस के पाए जाने के बाद उस इलाक़े को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। बुद्धा कॉलोनी स्थित मुर्गी फार्म के पास रहने वाले 57 साल के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

टैग्स