ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पटना में कोरोना का कहर, NMCH में 12 मरीजों की मौत से हाहाकार

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना का हाल दिन पर दिन बेहाल होते जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना एनएमसीएच से आ रही है. राजधानी पटना स्थित

पटना में कोरोना का कहर, NMCH में 12 मरीजों की मौत से हाहाकार
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना का हाल दिन पर दिन बेहाल होते जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना एनएमसीएच से आ रही है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में एक दिन में 12 मरीजों की मौत हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले लोगों की जान गई है. 


नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) के नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एनएमसीएच में इलाज के दौरान कुल 12 लोगों की मौत हो गई. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले 11 लोगों की जान गई. इसके अलावा सीवान के रहने वाले एक मरीज की जान गई.


नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने आगे बताया कि गुरुवार को कुल 32 नए मरीजों को भर्ती किया गया है. जिसके कारण अस्पताल में इलाजरत मरीजों की संख्या 366 हो गई है, जिसमें आईसीयू में भर्ती मरीज भी शामिल हैं. आज एनएमसीएच से 29 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 134 बेड खाली है.

पटना में कोरोना का कहर, NMCH में 12 मरीजों की मौत से हाहाकार

गौरतलब हो कि बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को कोरोना के जो आंकड़े जारी किये गए थे उसके मुताबिक कुल कल 13 हजार 374 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 2207 न्यू पॉजिटिव केस मिले. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 13 हजार 374 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना समेत बिहार के 7 जिलों में 500 से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं. पटना में सर्वाधिक 2207 नए मरीजों के अलावा गया जिले में 1133, सारण में जिले 589, औरंगाबाद जिले में 597, पूर्णिया जिले में 548, बेगूसराय में जिले 764 और पश्चिमी चंपारण जिले में 547 नए मरीजों की पहचान की गई. 


इसके अलावा अररिया में 120, अरवल में 179, औरंगाबाद में 597, बांका में 119, बेगूसराय में 764, भागलपुर में 454, भोजपुर में 81, बक्सर में 213, दरभंगा में 140, पूर्वी चंपारण में 218, गया में 1133, गोपालगंज में 166 और जमुई में 129 नए मामले सामने आये.


साथ ही जहानाबाद में 168, कैमूर में 190, कटिहार में 278, खगड़िया में 191, किशनगंज में 83, लखीसराय में 104, मधेपुरा में 226, मधुबनी में 272, मुंगेर में 272, मुजफ्फरपुर 490, नालंदा में 423, नवादा में 209, पूर्णिया में 548, रोहतास में 349, सहरसा में 154, समस्तीपुर में 401, सारण में 589, शेखपुरा में 100, शिवहर में 89, सीतामढ़ी में 131, सीवान में 348, सुपौल में 427, वैशाली में 220 और पश्चिम चंपारण में 547 नए मरीजों की पहचान की गई. बाकि दूसरे राज्य के रहने वाले 45 लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो बिहार में हैं.


बिहार में कोरोना से मौत के आंकड़े की बात करें तो बुधवार को कुल लोगों की मौत हो गई.  राजधानी पटना, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, गया, मुंगेर, नालंदा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में मौत से कोहराम मचा. सबसे ज्यादा पटना में 28 लोगों की मौत हुई. सिर्फ पटना जिले में महज 48 घंटे के भीतर 50 लोगों की मौत हो गई. 

टैग्स