ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट, काउंटिंग सेंटर पर मोबाइल ले जाना सख्त मना, DM और SSP ने दिए कई निर्देश

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. सोमवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने ए एन कॉलेज मतगणना केंद्र पर

पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट, काउंटिंग सेंटर पर मोबाइल ले जाना सख्त मना, DM और SSP ने दिए कई निर्देश
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. सोमवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने ए एन कॉलेज मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियोंके साथ मीटिंग की. इस बैठक में डीएम और एसएसपी ने कर्मियों और अफसरों को कई बड़े निर्देश दिए. 


पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि और वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने ए एन कॉलेज मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों  की संयुक्त ब्रीफिंग की. अधिकारीयों  ने सभी प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मियों को निर्धारित स्थल पर ससमय उपस्थित होने और निर्धारित दायित्व का जवाबदेही से निष्पादन करने का निर्देश दिया. 


मतगणना केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.  इसके तहत प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग, हैंड सैनिटाइजर और केंद्र के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और समुचित सेनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है.  नगर निगम के द्वारा मतगणना केंद्र के भीतर और बाहर व्यापक साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन साथ ही साथ फागिंग का कार्य किया गया है. 


पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट, काउंटिंग सेंटर पर मोबाइल ले जाना सख्त मना, DM और SSP ने दिए कई निर्देश


मतगणना परिसर में बिना पास वाले अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. मतगणना केंद्र में प्रवेश हेतु पास की व्यवस्था की गई है. मतगणना केंद्र परिसर में मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित किया गया है. प्रवेश द्वार पर ही जांच की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश नहीं करें. 


मतगणना केंद्र के भीतर एवं बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके तहत 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था को टाइट किया गया है. मतगणना कार्य के शांतिपूर्ण संपादन और विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. 


पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट, काउंटिंग सेंटर पर मोबाइल ले जाना सख्त मना, DM और SSP ने दिए कई निर्देश


इसके अतिरिक्त जगह जगह पर सीसीटीवी अधिष्ठापित किया गया है और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे ए एन कॉलेज केंद्र पर शुरू हो जाएगी. 


मतगणना कार्य के सुचारू संपादन हेतु आयोग के दिशा निर्देश / मानक के अनुरूप विधानसभावार व्यवस्था की गई है. इसके तहत प्रत्येक विधानसभा के लिए दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं और प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है. मतगणना कार्य हेतु करीब 840 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. 


पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट, काउंटिंग सेंटर पर मोबाइल ले जाना सख्त मना, DM और SSP ने दिए कई निर्देश