ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, एक का टूटा हाथ, कई घायल

PATNA: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने जमकर ने लाठियां भांजी। लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र का हाथ टूट गया जबकि दर्जनों छात्रों के घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, एक का टूटा हाथ, कई घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने जमकर ने लाठियां भांजी। लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र का हाथ टूट गया जबकि दर्जनों छात्रों के घायल होने की सूचना है। 


गौरतलब है कि पहले सेमेस्ट की परीक्षा लंबित है। छात्र कई दिनों से प्रमोट करने की मांग कर रहे थे। छात्रों की मांग थी कि जिस प्रकार चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट किया जा चुका है उसकी प्रकार पहले सेमेस्टर के छात्रों को भी प्रमोट किया जाए। लेकिन जब आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला तब भारी संख्या में छात्र मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर के पास जुट गये। 


आंदोलनकारी छात्र इस दौरान जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को पहले काफी समझाया लेकिन जब छात्र नहीं समझे तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों की भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। एक छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने इस दौरान कुछ छात्रों को हिरासत में लिया।

इधर विवि प्रशासन की ओर से अबतक छात्रों के प्रोमोट करने और न करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। छात्रों का कहना है कि पहले ही फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों का सत्र आठ महीने लेट हो चुका है। अब अगर परीक्षा ली जायेगी तो रिजल्ट आने में एक डेढ़ महीने लग जायेंगे। ऐसे में एक साल सत्र लेट हो जाएगा। 


उन्हें इंटर्नल मार्क्स के आधार पर प्रोमोट कर दिया जाए। इस तरह की गाइडलाइन होने के बावजूद विवि जानबूझकर छात्रों की मांग को नजरंदाज कर रहा है। छात्रों ने कहा कि इन मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।  एकेयू से जुड़े बिहार के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र इस मांग पर एकजुट हैं।