ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में BTET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, राजभवन घेराव करने निकले थे अभ्यर्थी

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे BTET अभ्यर्थियों लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। इस दौरान एक अभ्यर्

पटना में BTET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, राजभवन घेराव करने निकले थे अभ्यर्थी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे BTET अभ्यर्थियों लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। इस दौरान एक अभ्यर्थी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे पहले की अभ्यर्थी कोई कुछ कर पाता मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे सभी BTET अभ्यर्थियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।


दरअसल, BTET पास अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे, बावजूद उनकी मांग सरकार तक नहीं पहुंच रही थी। नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजभवन मार्च का आयोजन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की पुलिस ने उन्हें रोक दिया।


पुलिस के रोकने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद एक अभ्यर्थी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया लेकिन समय रहते वहां मौजूद पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए।

टैग्स