ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, संजय जायसवाल ने दिया बड़ा बयान, भारतीय संसद की मर्यादा को तार तार कर रही है कांग्रेस

पटना : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर बयान दिया है. पटना में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कल सुबह 10.30 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. ब

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, संजय जायसवाल ने दिया बड़ा बयान, भारतीय संसद की मर्यादा को तार तार कर रही है कांग्रेस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर बयान दिया है. पटना में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कल सुबह 10.30 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. बैठक में पार्टी के प्रदेश स्तर के तमाम बड़े नेता मुख्यालय में मौजूद रहेंगे. इसमें सभी जिला के कार्यकर्ता वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालयों से वर्चुअल मोड में जुड़े सदस्य प्रदेश मुख्यालय में मौजूद पदाधिकारियों से सीधा संवाद भी करेंगे. सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी संबंधित जिला मुख्यालयों में जुटेंगे और यहीं से प्रदेश कार्यालय से जुड़ेंगे.


आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 नवंबर को बुलाई गई थी लेकिन इसमें बदलाव कर 23 नवंबर किया गया. अब अंततः यह बैठक कल यानी कि 24 नवंबर को होने जा रही है. संजय जायसवाल ने यह भी कहा है कि कांग्रेस भारतीय संसद की मर्यादा को तार तार कर रही है. टीएमसी और कांग्रेस के लोग संसदीय परंपरा का निर्वहन नही कर रहे हैं. संजय जायसवाल ने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों के समर्थन में बयान देकर उनलोगों का सहयोग कर रही है.

टैग्स