ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में BJP नेता का बेटा फरार, मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर छोड़कर भाग निकला

PATNA : राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, दरअसल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का बेटा लापता हो गया है. दरअसल उसकी मां ने जब उसे पढ़ाई के लिए बोला तो वह इस बा

पटना में BJP नेता का बेटा फरार, मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर छोड़कर भाग निकला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, दरअसल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का बेटा लापता हो गया है. दरअसल उसकी मां ने जब उसे पढ़ाई के लिए बोला तो वह इस बात से नाराज होकर घर से भाग निकला. काफी समय बीत जाने के बावजूद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज बेटे को खोजने की गुहार लगाई है. 


मामला राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है, जहां नवचेतना पथ शिवपुरी का रहने वाला विश्वास आनंद उर्फ मोहित घर से लापता हो गया है. उसके पिता मनीष कुमार बीजेपी के स्थानीय नेता बताये जा रहे हैं. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि विश्वास आनंद उर्फ मोहित पटना के गोला रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है. वह दसवीं क्लास का छात्र है. बुधवार को जब उसकी मां ने उसे पढ़ने के लिए डांटा तो वह घर छोड़कर फरार हो गया. 


इस घटना के संबंध में बीजेपी नेता  मनीष कुमार ने राजधानी पटना के  गर्दनीबाग थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. भाजपा नेता मनीष कुमार का कहना है कि उनके बेटे के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है. 9 मार्च से ही वह लापता है. घर में बिना किसी से कुछ बताये वह गायब हो गया है.