ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में बीच सड़क पर पलटी BDO की गाड़ी, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल, निर्माण एजेंसी की लापरवाही बनी हादसे की वजह

PATNA: पटना से सटे मोकामा में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में बीडीओ और उनकी पत्नी के अवाला उनके दो बच्चे घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए

पटना में बीच सड़क पर पलटी BDO की गाड़ी, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल, निर्माण एजेंसी की लापरवाही बनी हादसे की वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे मोकामा में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में बीडीओ और उनकी पत्नी के अवाला उनके दो बच्चे घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका अलावा एक पिकअप वैन भी हादसे की शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।


दरअसल, मोकामा में बीएससीपीएल निर्माण कंपनी के द्वारा मोकामा फोरलेन पर मिट्टी फेंक देने से एक पिकअप और कार पलट गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार लोग जख़्मी हो गए। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के NH 31 फोरलेन की है। घटना की सूचना पर मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद राय ने त्वरित करवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा।


जानकारी के अनुसार, डिवाइडर में डालने के लिए मिट्टी लाई गई थी, जिसे यूं ही हाइवे पर छोड़ दिया गया था। जिसका नतीजा हुआ कि दो गाड़ियां हादसे की शिकार हो गईं। कार सवार बेगूसराय जिले के एक प्रखंड के बीडीओ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे का अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज़ दिया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस नें बताया कि सड़क पर मिट्टी गिराने के कारण हादसा हुआ है।