ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में भयानक हादसा : महिला समेत चार लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. ये हादसे अलग-अलग जगहों के बताये जा रहे हैं. पुलिस ने मृतकों में एक के पास स

पटना में भयानक हादसा : महिला समेत चार लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. ये हादसे अलग-अलग जगहों के बताये जा रहे हैं. पुलिस ने मृतकों में एक के पास से लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 


पहली घटना फतुहां-दनियावा राजमार्ग NH 30 A की है. बताया जा रहा है कि धोवा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरे मिले. हालांकि बाइक पर तीसरा व्यक्ति भी सवार था जो घटना के बाद वहां से भाग निकला.


पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन दोनों की हालत चिंताजनक रहने के कारण अलग-अलग एम्बुलेंस से पटना के NMCH लिए भेज दिया जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. मृतकों में एक युवक दीदारगंज थाना क्षेत्र के नत्था चक निवासी रंजन कुमार है और दूसरा जख्मी युवक रॉकी कुमार है, जो फतुहां थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का रहने वाला है. 


थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नत्था चक निवासी रंजन कुमार के पास से एक लोडेड पिस्टल मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है.  यह दुर्घटना कैसे हुई है, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. 


इधर तीसरी मौत फतुहां थाना क्षेत्र के NH 30 फोरलेन स्थित छपाक वाटर पार्क के पास की है. यहां एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक पर सवार फतुहां नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-5 के पार्षद पति और उनके भतीजे जख्मी हो गए. जख्मी हालत में एनएच की एम्बुलेंस तत्काल दोनों को पटना के एक चर्चित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वार्ड पार्षद पति की इलाज के दौरान मौत हो गई.


चौथी मौत फतुहां थाना क्षेत्र के NH 30 फोरलेन नारायणा मोड़ की है, जहां आपसी विवाद में हो रही मारपीट और पथराव के डर से सड़क पर भागने के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. आनन फानन में महिला को फतुहां सामुदायिक अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए NMC भेज दिया गया है. 

टैग्स