ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना में खेल-खेल में कार में लॉक हो गए भाई-बहन, अचानक लगी आग में जलकर दोनों की मौत

PATNA: दर्दनाक खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां खेल-खेल में एक भाई-बहन की जान चली गई। दोनों बच्चे कार की पिछली सीट पर बैठकर खेल रहे थे, इसी दौरान कार किसी तरह से लॉक हो गई और उसम

पटना में खेल-खेल में कार में लॉक हो गए भाई-बहन, अचानक लगी आग में जलकर दोनों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दर्दनाक खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां खेल-खेल में एक भाई-बहन की जान चली गई। दोनों बच्चे कार की पिछली सीट पर बैठकर खेल रहे थे, इसी दौरान कार किसी तरह से लॉक हो गई और उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग में झुलसकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी रामपुर इलाके में सोमवार की रात हुई।


दरअसल, सोहगी रामपुर निवासी संजीत राम ने तीन महीने पहले ही एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी। संजीत कार से घूमकर कहीं से वापस घर पहुंचा था और कार को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। इसी दौरान संजीत राम का सात साल का बेटा राजपाल और उनके चचेरे भाई सुक्कन की 6 साल की बेटी सृष्टि कार में घुस गए। दोनों कार की पिछली सीट पर बैठकर खेल रहे थे, तभी कार भीतर से लॉक हो गई और उसमें आग लग गई। कार में आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंकर हंगामा करने लगे।


घर के पास हंगामा सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो कार में आग देखकर उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की लेकर आग की लपटें काफी तेज थी। जबतक दोनों बच्चों को कार से बाहर निकाला गया वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। आनन-फानन में दोनों को परिजन बच्चों को संपतचक स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।