ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ा हादसा टला: पटना में बेपटरी हो गई ट्रेन की तीन बोगियां, रेलकर्मियों में मचा हड़कंप

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। रविवार की सुबह करीब 4 बजे ट्रेन की तीन बोगियां बेपटरी हो गईं। इस हादसे के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप

बड़ा हादसा टला: पटना में बेपटरी हो गई ट्रेन की तीन बोगियां, रेलकर्मियों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। रविवार की सुबह करीब 4 बजे ट्रेन की तीन बोगियां बेपटरी हो गईं। इस हादसे के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस हादसे के बाद रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की भारी मशक्कत के बाद बेपटरी हुए तीनों बोगियों को वापस पटरी पर लाया। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।


दरअसल, रविवार की सुबह ऑटोमोबाइल केयर की बोगी रेलवे यार्ड से निकलकर संटिंग में जा रही थी। तीनों बोगियों दानापुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3-4 के पास पहुंचने ही वाली थीं कि अचानक तीनों बोगियां पटरी से नीचे उतर गईँ। ट्रेन की बोगी पटरी से उतर कर लगभग 400 मीटर खींचते हुए दो बिजली के खंभे को तोड़कर मिट्टी में जा धंसे हालांकि गनीमत की बात रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।


घटना की जानकारी मिलते ही DRM और रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंची रेलवे की टेक्निकल टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बोगियों को वापस ट्रैक पर लेकर आई और बोगी तो संटिंग में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों यही तीनों बोगियां बिहियां स्टेशन के पास भी बेपटरी हो गई थीं।