ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में BDO के साथ हुए मारपीट के बाद सख्त हुए DM, हिरासत में सरपंच

DESK : पटना के घोसवारी में महिला बीडीओ पर हुए हमले और मारपीट की घटना को लेकर जिलाधिकारी सख्त हो गए हैं. इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्

पटना में BDO के साथ हुए मारपीट के बाद सख्त हुए DM, हिरासत में सरपंच
Anamika
2 मिनट

DESK : पटना के घोसवारी में  महिला बीडीओ पर हुए हमले और मारपीट की घटना को लेकर जिलाधिकारी सख्त हो गए हैं. इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. इस मामले में कुर्मीचक पंचायत के सरपंच मनोज यादव को हिरासत में लिया गया है, वहीं दो अन्य को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. 

बताया जा रहा है कि घोसवरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुर्मीचक पंचायत के प्रहलादपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बमबम यादव के माध्यम से नामांकन किया गया था. प्राधिकार ने निर्गत कार्यक्रम के अनुसार नामांकन के उपरांत स्क्रूटनी में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी घोसवरी कामिनी देवी के माध्यम से नामांकन रद्द किया गया. 

इस प्रतिक्रिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्यालय से वाहन पर चढ़ने के क्रम में तीन-चार व्यक्तियों ने अचानक आक्रमण कर दिया. इस दौरान उन्हें सिर, हाथ में चोटें आई थी.इस मामले में डीएम डॉ चंद्रशेखन सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी.