ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में बड़ी कंपनी के कार शोरूम संचालक ने DM के नाम पर किया फर्जीवाड़ा: एक्शन में आये जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

PATNA: पटना में एक बड़ी कंपनी के शो रूम संचालक ने जिलाधिकारी चंदशेखर सिंह के नाम पर फर्जीवाड़ा कर दिया. इसकी खबर मिलने के बाद डीएम एक्शन में आये. फर्जीवाड़ा करने वालों पर गाज

पटना में बड़ी कंपनी के कार शोरूम संचालक ने DM के नाम पर किया फर्जीवाड़ा: एक्शन में आये जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में एक बड़ी कंपनी के शो रूम संचालक ने जिलाधिकारी चंदशेखर सिंह के नाम पर फर्जीवाड़ा कर दिया. इसकी खबर मिलने के बाद डीएम एक्शन में आये. फर्जीवाड़ा करने वालों पर गाज गिर गयी है.


अमर ज्योति किआ का फर्जीवाड़ा

मामला पटना के सगुना मोड़ के अमर ज्योति किआ नाम की कार शो रूम का है. ये किआ मोटर्स का अधिकृत शो रूम है. बिहार के कई शहरों के साथ साथ झारखंड भी अमर ज्योति ने किआ मोटर्स की एजेंसी ले रखी है. पटना में सगुना मोड़ स्थित इसके शो रूम पर आज प्रशासन की गाज गिरी.


पटना जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सगुना मोड़ स्थित अमर ज्योति किआ के संचालकों ने जिलाधिकारी की सहमति के बगैर उनका नाम का गलत उपयोग किया. दरअसल पांच अगस्त को इस शो रूम का उद्घाटन होना है. इसके लिए एजेंसी की ओर से निमंत्रण पत्र बांटा जा रहा है. निमंत्रण पत्र में लिखा गया है कि उद्घाटन के मौके पर पटना की मेयर सीता साहु और जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.


पटना जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि एजेंसी के मालिक ने उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी से मौजूद रहने की कोई सहमति नहीं ली थी. जिलाधिकारी तो इस शो रूम के उद्घाटन की खबर भी नहीं थी. लेकिन निमंत्रण पत्र पर जिलाधिकारी का नाम मुख्य अतिथि के तौर पर लिख दिया गया. इसका मकसद आम लोगों को भ्रम में रखकर धोखाधड़ी करना है.जिलाधिकारी के निर्देश पर आज पटना पुलिस ने कार एजेंसी पर छापेमारी की. पुलिस ने कार के शो रूम के मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पटना में बड़ी कंपनी के कार शोरूम संचालक ने DM के नाम पर किया फर्जीवाड़ा: एक्शन में आये जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई


पटना में बड़ी कंपनी के कार शोरूम संचालक ने DM के नाम पर किया फर्जीवाड़ा: एक्शन में आये जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई