ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में बड़ा हादसा, अलबर्ट एक्का बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चे दबे

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना में एक बड़ा हादसा हुआ है. अलबर्ट एक्का बिल्डिंग गिरने से उसके मलबे में 5 बच्चे दब गए हैं. बच्चों को निकालन

पटना में बड़ा हादसा, अलबर्ट एक्का बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चे दबे
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना में एक बड़ा हादसा हुआ है. अलबर्ट एक्का बिल्डिंग गिरने से उसके मलबे में 5 बच्चे दब गए हैं. बच्चों को निकालने को निकलने की कोशिश जारी है. घटनस्थल पर पुलिस की टीम पहुंची है. टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. 


हादसा राजधानी पटना के  कोतवाली थाना इलाके की है. जहां अल्बर्ट एक्का बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से 5 बच्चे उसके मलबे में दब गए हैं. जिनको निकाला जा रहा है.


इस हादसे को लेकर यही सूचना मिल रही है कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी. बिल्डिंग के आस पास कई बच्चे खेल रहे थे. जब यह हादसा हुआ तो वहां मौजूद 5 बच्चे इसकी चपेट में आ गए. ये भी बताया जा रहा है कि जिन बच्चों को निकाला गया है. उसमें से ३ बच्चों की हालत नाजुक है. उन्हें तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.


पटना में बड़ा हादसा, अलबर्ट एक्का बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चे दबे


आपको बता दें कि पटना में भाजपा ऑफिस के ठीक पीछे अदालतगंज के अमरनाथ पथ पर ही यह अलबर्ट एक्का स्मृति भवन है. जो काफी पुराना हो चुका है. इसे साल 1984 में ही बनाया गया था.


किसी काम से पटना आने वाले पूर्व सैनिकों या वर्तमान सैनिकों के ठहरने की सुविधा के लिए इस बिल्डिंग का निर्माण किया गया था. फिर, यह भवन राज्य सरकार ने नागरिक परिषद को दे दिया गया.