ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पटना में मर्डर, ऑटो मालिक को अपराधियों ने मारी गोली

PATNA : कोरोना काल में पटना के अंदर अपराधियों का दुस्साहस कम नहीं हो रहा है। पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। एक शख्स की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने जिस शख्स की

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में पटना के अंदर अपराधियों का दुस्साहस कम नहीं हो रहा है। पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। एक शख्स की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने जिस शख्स की हत्या की है वह ऑटो चलवाने का काम करता था और बीती रात अपने ही ऑटो के ड्राइवर को छोड़ कर घर वापस लौट रहा था. 


घटना मनेर थाना इलाके में घटी है। बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रहने वाले ऑटो मालिक साजन कुमार बीती रात अपने ही ऑटो ड्राइवर को उसके घर छोड़कर वापस लौट रहे थे तभी कृषि फॉर्म के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। सुबह इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी और फिर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब आगे की छानबीन में जुट गई है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ उसके ड्राइवर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है जिसे छोड़ने बीती रात साजन कुमार उसके घर गए थे. सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.