ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में आरोग्य सेतु एप ने कोरोना पॉजिटिव युवक की पहचान की, आप भी इंस्टॉल कर लीजिए

PATNA : देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से अपील कर रहे हैं कि आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें। प्रधानमंत्री जित

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से अपील कर रहे हैं कि आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें। प्रधानमंत्री जितनी बार भी देशवासियों के सामने अपना संबोधन लेकर आए हैं उन्होंने आरोपी सेतु एप की चर्चा जरूर की है। आरोग्य सेतु ऐप के जरिए संक्रमित व्यक्ति की ना केवल पहचान होती है बल्कि यह आपको यह भी बताता है कि आप सुरक्षित हैं या फिर नहीं। 


कोरोना पॉजिटिव की पहचान में आरोग्य सेतु एप की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को पटना के न्यू पाटलिपुत्र इलाके के रहने वाले जिस युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया उसकी पहचान आरोग्य सेतु ऐप के जरिए हुई। न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी के रोड नंबर 1इ में रहने वाले युवक की पहचान जयपुर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र के तौर पर हुई है। होली के बाद वह जयपुर से दिल्ली आया और वहां पटना। इस दौरान दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके में अपने मित्र से मिलने गया होली के 5 दिन बाद वह दिल्ली से पटना आया। पटना आने के बाद लगातार अपने घर पर रह रहा था लेकिन पिछले दिनों ही उसने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया जिसमें उसने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी साझा की। ट्रेवल की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम उस तक पहुंची और उसका सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया। सोमवार को उस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।


अगर इस युवक ने आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल नहीं किया होता तो फिर उसके संक्रमित होने के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली से आने के बाद अकेला ही रहा था हालांकि कुछ लोगों ने उनके दोस्तों के साथ उसे घूमते फिरते भी देखा था। कोरोना महामारी के बीच अगर आप भी सुरक्षित रहना चाहते हैं तो आरोग्य सेतु एप को जरूर इंस्टॉल करें। मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद यह एप आपके बारे में कुछ जानकारियां लेता है। कई बार इन जानकारियों को देते वक्त आप उब सकते हैं लेकिन हर एक जानकारी संक्रमण के स्कैनिंग को लेकर महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ यह मोबाइल एप आपके लोकेशन और ब्लूटूथ नेटवर्क को भी एक्सेस करता है जो बताता है कि आपके इर्द-गिर्द क्या कोई कोरोना पॉजिटिव है या नहीं।

टैग्स