ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना में अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरी महिला, घटनास्थल पर ही मौत, सालभर पहले हुई थी शादी

PATNA: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के भोगीपुर स्थित शिवाजी ग्रीन अपार्टमेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला की मौत छठी मंजिल से गिरने से हो गयी। जब महिला अपार्टमेंट से ग

पटना में अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरी महिला, घटनास्थल पर ही मौत, सालभर पहले हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के भोगीपुर स्थित शिवाजी ग्रीन अपार्टमेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला की मौत छठी मंजिल से गिरने से हो गयी। जब महिला अपार्टमेंट से गिरी तब उस वक्त नीचे कोई भी नहीं था। अपार्टमेंट का गार्ड बाथरूम गया हुआ था। जब वो बाथरूम से निकला तब उसकी नजर महिला पर गई। 


जिसके बाद उसने तुरंत डायल 112 को फोन लगाया और इस घटना की सूचना दी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान पहाड़ी निवासी विकास कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। साल भर पहले ओला ऑटो चालक विकास के साथ उसकी शादी हुई थी। 


लोगों का कहना है कि आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। वही अपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि अहले सुबह वो नीचे बैठा हुआ था। तब महिला की लाश नहीं थी जब वो बाथरूम गया और वहां से लौटने के बाद उसे अपार्टमेंट के नीचे एक महिला की लाश दिखाई दिया। उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गयी। 


लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही थी कि यदि छठी मंजिल से महिला छलांग लगाती तो शव क्षत-विक्षत हालत में रहता लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे अपार्टमेंट में इसी घटना की चर्चा हो रही है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है।