ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में BJP नेता को अपराधियों ने मारी गोली, विधायक आशा देवी बोलीं- नीतीश का सुशासन फेल है

PATNA :बड़ी खबर पटना के दानापुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीजेपी के खगौल मंडल के अनुसूचित जाती के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपक पासवान को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :बड़ी खबर पटना के  दानापुर से आ रही है, जहां  बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े  बीजेपी के खगौल मंडल के अनुसूचित जाती के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपक पासवान को गोली मार दी है. 

घटना खगौल थानाक्षेत्र  के चाणक्यपुरी की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बीजेपी नेता को दो गोली मारी है.  घटना के बाद स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में सगुना मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां वे  जिंदगी और मौत से जूझ रहें है.  घटना के बाद मौके पर पहुंची खगौल पुलिस जांच में जुट गई है. घ

गौरतलब है कि घायल दीपक की भाई की भी कई साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वह खुद भी अपराधी प्रवृति का था. वहीं वर्तमान में दीपक पासवान बीजेपी के नेता के साथ-साथ पति और पत्नी दोनों खगौल नगर परिषद् के वार्डों के वार्ड पार्षद हैं. 

बीजेपी नेता के गोली मारे जाने की खबर मिलते ही मौके पर दानापुर से बीजेपी विधायक आशा सिन्हा पहुंची और उन्होंने बिहार के सुशासन पर ही सवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि खगौल-दानापुर में पुलिस-प्रशासन फेल है. यहां प्रशासन सिर्फ गुड़ों की सुनती है और आम आदमी का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. वहीं इस तरह की वारदात को अंजाम देकर हमे डराने का काम किया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता