ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना डीएम ने रेस्टोरेंट को खोलने का दिया आदेश, राजधानी में अब किताब की दुकानें भी खुलेंगी

PATNA : कोरोना संकट की महामारी को रोकने के लिए भारत में 17 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ इलाकों को छोड़कर लोगों को राहत दी गई है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की महामारी को रोकने के लिए भारत में 17 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ इलाकों को छोड़कर लोगों को राहत दी गई है. इसी कड़ी में पटना के डीएम ने एक बड़ा फैसला लिया है. पटना के डीएम ने रेस्टोरेंट को खोलने की इजाजत दी है, लेकिन रेस्टोरेंट से सिर्फ खाने की होम डिलीवरी ही की जाएगी.


पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. कुमार रवि ने नया निर्देश जारी करते हुए राजधानी के अंदर किताब की दुकानों को खोलने का भी निर्देश जारी किया है. डीएम की ओर से जारी नए निर्देश के मुताबिक दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत निबंधित किताब की  दुकानों को खोलने का आदेश दिया है.


जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि किताब की दुकानें प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ही खुलेंगी. किंतु दुकानों पर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने, मास्क का प्रयोग करने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने का सख्त निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने रेस्टोरेंट को खाने की होम डिलेवरी करने का भी निर्देश जारी किया है. रेस्टोरेंट की होम डेलिवरी का कार्य प्रतिदिन किया जायेगा. यानी की लोग रेस्टोरेंट नहीं आएंगे, वो अपने घर पर ही स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाएंगे. 

टैग्स