ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में अब 5 सितंबर तक बंद रहेंगे यह 76 स्कूल, DM ने बढ़ाई तारीख; पढ़िए क्या है पूरी खबर

PATNA : पटना के बाढ़ प्रभावित दियारा इलाके के 76 स्कूल अब 5 सितंबर तक बंद रहेंगे। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बाढ़ प्रभावित दियारा इलाके के 76 स्क

पटना में अब 5 सितंबर तक बंद रहेंगे यह 76 स्कूल, DM ने बढ़ाई तारीख; पढ़िए क्या है पूरी खबर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के बाढ़ प्रभावित दियारा इलाके के 76 स्कूल अब 5 सितंबर तक बंद रहेंगे। डीएम  डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बाढ़ प्रभावित दियारा इलाके के 76 स्कूल अब 5 सितंबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले इन स्कूलों को  31 अगस्त तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया था। लेकिन, गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने और नदी की धारा तेज होने की वजह से स्कूली बच्चों और शिक्षकों के जीवन और स्वास्थ्य पर कोई खतरा न हो इसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। जिसे अब 5 दिन और बढ़ा दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, जिन 76 स्कूलों को बंद किया गया है उनमें अथमलगोला, बाढ़, बख्तियारपुर, दानापुर, फतुहा, मनेर, मोकामा और पटना सदर के दियारा क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों के स्थित हैं। लिहाजा इन स्कूलों को शुरूआती दौर में 31 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था। लेकिंन, अब  5 सितंबर तक बंद रहेंगे। 


मालूम हो कि 23 अगस्त को पटना जिले के फतुहा के सरथुआ गांव निवासी शिक्षक अविनाश कुमार विद्यालय जाने के क्रम में नाव से गिरने के चलते गंगा नदी में बह गए थे। इसके बाद दियारा के इलाकों में शिक्षकों और छात्रों के आवागमन तथा उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया था। ऐसे में सरकार ने यह निर्णय लिया था। 


आपको बताते चलें कि शिक्षा विभाग ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूलों को बंद करने का अधिकार जिलाधिकारी को देने के संबंध में पत्र जारी किया गया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पड़ने वाले विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों की राहत के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किया था। अथमलगोला - 4, बाढ़ का - 1, बख्तियारपुर - 23, दानापुर- 42, फतुहा- 1, मनेर-2, मोकामा- 1, पटना सदर- 2 सरकारी स्कूल हैं।