ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिजनों ने पति पर लगाया छत से फेंकने का आरोप

PATNA : राजधानी पटना में एक महिला की चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि इस घटना को महिला के मायके वाले हत्या बता रहे हैं. उनका कहना है कि उनके दामाद ने उनकी बेटी को छत

पटना में चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिजनों ने पति पर लगाया छत से फेंकने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक महिला की चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि इस घटना को महिला के मायके वाले हत्या बता रहे हैं. उनका कहना है कि उनके दामाद ने उनकी बेटी को छत से फेंक दिया और खुद तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर की बताई जा रही है. मृतका की पहचान फुलवारीशरीफ की रहने वाली 26 वर्षीय अन्नू कुमारी के रूप में की गई है. अन्नू की शादी कुछ साल पहले विग्रहपुर के रहने वाले गुड्डू कुमार से हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए. 


मायके वालों का आरोप था कि पति ने ही उसे छत से फेंक दिया और तीन साल के बच्चे के साथ फरार हो गया. पुलिस की जांच में आरोपित पति घर पर नहीं मिला. मायके वालों ने बताया कि अन्नू कल देर शाम मायके से विग्रहपुर स्थित ससुराल आई थी. देर रात तक उसके मौत की सूचना मिली. 


जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के घर वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. अबतक लिखित आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इधर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स