ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में 40 के पार पहुंचा पारा, 4 जिलों में चली लू ; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

PATNA : बिहार में लोगों को एक बार फिर से गर्म मौसम का एहसास होने लगा है। राज्य में दोपहर में लोगों को लू चलने जैसा महसूस हो रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के 11 जिलों का अधि

पटना में 40 के पार पहुंचा पारा, 4 जिलों में चली लू ; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोगों को एक बार फिर से गर्म मौसम का एहसास होने लगा है। राज्य में दोपहर में लोगों को लू चलने जैसा महसूस हो रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के 11 जिलों का अधिकतम तापमान सोमवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में  24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना है। इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं झोंके के साथ हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान है।


मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से पटना के अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार होने के बाद लू की स्थिति बन सकती है। वहीं रविवार के मुकाबले सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।