ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

राजधानी पटना में 30 जून तक पूरा होगा सीवरेज का काम, डिप्टी सीएम ने नमामि गंगे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर की बैठक

PATNA : बीते साल पटना डूबने के बाद चेती सरकार ने अब राजधानी में सीवरेज का काम पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर दी है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट और पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजध

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीते साल पटना डूबने के बाद चेती सरकार ने अब राजधानी में सीवरेज का काम पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर दी है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट और पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी में हो रहे सीवरेज निर्माण का काम हर हाल में 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज इन दोनों योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। 


उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ इस बैठक में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा और विभागीय सचिव आनंद किशोर के साथ बुडको के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड परियोजनाओं की एक बार फिर से समीक्षा करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि हर हाल में नमामि गंगे के तहत बन रहे सीवरेज नेटवर्क को पटना के घरों से 30 जून के पहले जोड़ दिया जाए।


सुशील मोदी ने पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द बना लेने का निर्देश भी दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि पथ निर्माण विभाग इन सड़कों की तुरंत मरम्मत ही करेगा। बैठक में इस बात की जानकारी मिली कि करमलीचक एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि बेऊर, सैदपुर और पहाड़ी स्थिति का निर्माण कार्य तकरीबन 90 फीसदी पूरा हो चुका है। इन सिवरेज नेटवर्कों से जल्द ही घरों को जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।