ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 23 जनवरी तक बंद, ठंड को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जि

पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 23 जनवरी तक बंद, ठंड को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है।


बिहार में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों (23 जनवरी) तक पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, लखीसराय, नवादा, समेत 18 जिलों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में लगातार कमी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह फैसला लिया है। 


सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग सेन्टर) में वर्ग-8 कक्षा तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाया गया है। सभी स्कूल 23.01.2024 तक बंद रहेंगे। वर्ग-9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरूप पूर्वाह्न 09.00 से पूर्व एवं अपराह्न 03.30 बजे के पश्चात् प्रतिबंधित रहेंगी। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपर्युक्त आदेश दिनांक 23.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।