ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना के मरीन ड्राइव पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर आपस में टकराई 8 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

पटना के मरीन ड्राइव पर रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति में गाड़ी चलाने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते है लेकिन लोग सबक नहीं लेते। इसी का नतीजा है कि आज एक साथ 8 गाड़ियां आपस में टकरा गयी। जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

ACCIDENT
मरीन ड्राइव पर हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Road Accident in Patna Marine Drive: सरस्वती पूजा के दिन पटना के मरीन ड्राइव पर आज बड़ा हादसा हुआ। एक साथ 8 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गयी जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई। 


सरस्वती पूजा को लेकर आज पटना मरीन ड्राइव पर लोगों की भीड़ देखी गयी। लोग परिवार के साथ यहां घुमने आये हुए थे। तभी अचानक एक के बाद एक 8 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गयी। इस दौरान कई गाड़ियां सड़क किनारे बने बैरिकेड से जा टकराई। जिसके कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 


घटना सोमवार की दोपहर एक बजे की है। जब पटना मरीन ड्राइव पर एक साथ 8 गाड़ियां आपस में टकरा गयी। बताया जाता है कि मरीन ड्राइव पर उस वक्त पुलिस नहीं थी जिसके कारण लोग काफी स्पीड में कार चला रहे थे। रफ्तार का कहर आज फिर देखने को मिला। आज 8 गाड़ियां आपस में टकरा गयी। 


टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां घूमने पहुंचे लोग भी देखकर दंग रह गये। राहत की बात है कि इन गाड़ियों की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया नहीं तो गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि जान भी जा सकती थी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। गाड़ियों की टक्कर के कारण मरीन ड्राइव पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।  

टैग्स