ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

पटना में लूट गिरोह का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, हथियार और कैश बरामद

पटना पुलिस ने पालीगंज और आसपास के इलाकों में सक्रिय हथियारबंद लूट गिरोह का खुलासा किया है। 5 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ हथियार, नकदी और लूट का सामान बरामद हुआ।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल और आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने पिपलावां, बिक्रम, पियरपुरा और पालीगंज थाना क्षेत्रों में हथियार के बल पर लूट करने वाले एक संगठित गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही लूट में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सुनसान इलाकों और ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) संचालकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। अलग-अलग तारीखों में हुई चार बड़ी लूट की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। हर वारदात में अपराधी बाइक पर सवार होकर आते थे और पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो जाते थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में पालीगंज और फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित थानों के थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा को शामिल किया गया।


जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरोह के एक सदस्य आरव सिंह उर्फ ‘चोखा’ को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य चार अपराधियों को भी पकड़ लिया।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 16 जिंदा कारतूस और 3 खोखा बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।


पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। अवैध हथियारों की बरामदगी के मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ है।