ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Railway News : रेलवे का बड़ा फैसला: पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस का नाम बदला, जानिए नया रुट और टाइमिंग

Railway News : पटना-कोलकाता गरीब रथ अब पटना जंक्शन से नहीं खुलेगी बल्कि आरा से खुलेगी। दरअसल, आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है।

Railway News
Railway News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Railway News : बिहार के लोगों के लिए यह काफी अच्छा खबर है। अब पटना-कोलकाता गरीब रथ नाम बदल दिया गया है। इसके साथ ही इस ट्रेन की रुट और टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। इसके बाद अब ट्रेन का विस्तार किया गया है कि जिससे कई यात्रियों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है ? 


दरअसल, पटना-कोलकाता गरीब रथ अब पटना जंक्शन से नहीं खुलेगी बल्कि आरा से खुलेगी। दरअसल, आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार आरा तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन नए नंबर 13127/13128 से जानी जाएगी। रेलवे ने इस सेवा को स्थायी रूप से लागू कर दिया है, जिससे न सिर्फ आरा बल्कि बक्सर और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।


ट्रेन नंबर 12359/60 कोलकाता गरीब रथ ट्रेन अब 13127 और 13128 के नाम से जानी जायगी। गाड़ी संख्या 13127 कोलकाता-पटना-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस कोलकाता से रात 8:05 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 6:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहां से 6:15 बजे प्रस्थान कर 6:30 बजे दानापुर और सुबह 7:45 बजे आरा पहुंचेगी।


वहीं, गाड़ी संख्या 13128 आरा-पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6:30 बजे आरा से खुलेगी। यह 7:18 बजे दानापुर और 7:55 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए रात 8:05 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 5:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। आरा जंक्शन रेलफैन क्लब ने लंबे समय से इस ट्रेन के विस्तार की मांग की थी। हाल ही में सांसद सुदामा प्रसाद और रेल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया। यात्रियों ने कहा कि त्योहारों के सीजन में जब ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, तब यह सेवा बेहद मददगार साबित होगी।


आरा जंक्शन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे राजस्व में भी इजाफा हुआ है। इसके बावजूद अब तक यहां से ट्रेनों को चलाने के लिए विशेष ट्रेनों पर निर्भरता रही है। कोलकाता गरीब रथ का विस्तार इस कमी को दूर करेगा। यात्री संगठनों ने भविष्य में और ट्रेनों के आरा से संचालन की मांग की है ताकि सफर में और आसानी हो सके।