ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के किदवईपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

पटना के किदवईपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायकेवालों ने इसे हत्या करार देते हुए पति और ससुरालवालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
3 बच्चों की मां थी मृतका
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर किदवईपुरी इलाके से आ रही है, जहां एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैली हुई है। महिला की बहन और मायकेवालों ने इस घटना को हत्या करार दिया है और मृतका के पति और ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या यह पुलिसिया जांच के बात ही बता चल पाएगा। 


मृतका की पहचान सृष्टि सिन्हा के रूप में हुई है। जिसका मायके नवादा के पोस्टमार्टम रोड में पड़ता है। मृतका के मायके वाले इसे मर्डर बता रहे हैं जबकि पति और उसकी सास का कहना है कि उसने सुसाइड किया है। मृतका की मायके वालों ने बताया कि सृष्टि की हत्या कर दी गयी है। हत्या पति और उसके ससुरालवालों ने मिलकर की है। मृतका के तीन बच्चे हैं जिसमें एक की उम्र 11 साल, दूसरे की 9 साल और तीसरे की 7 साल है। 


मृतका की बहन ज्योत्सना ने बताया कि हमलोग को बहलाया फुसलाया गया यह कहा गया कि लड़की जिंदा है.हम बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसको बचा लेंगे। ऐसा करके दो-तीन घंटे तक हम लोगों को फंसाकर रखा गया। जिसके कारण हम लोग पुलिस को भी सूचित नहीं कर पाए। वह मेरी बहन थी। उसकी सास नीलम सिंह बोली की बहू ने फांसी लगा लिया है। मृतका के मायकेवालों का कहना है कि उसकी सास झूठ बोल रही है। उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।