ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना की सड़कों से दूर भागेगा कोरोना, GAIL ने गाड़ियों को सेनेटाइज करने का शुरू किया अभियान

PATNA : फर्स्ट बिहार आपको 20 अप्रैल से ही दिखा रहा है कि पटना की सड़कों पर किस कदर गाड़ियों की चहलकदमी बढ़ गयी है। लॉकडाउन टू में छूट के बाद सड़कों पर गाड़ियां फर्राटे से दौड़

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : फर्स्ट बिहार आपको 20 अप्रैल से ही दिखा रहा है कि पटना की सड़कों पर किस कदर गाड़ियों की चहलकदमी बढ़ गयी है। लॉकडाउन टू में छूट के बाद सड़कों पर गाड़ियां फर्राटे से दौड़ती नजर आ रही थी। हमने ये भी आशंका जाहिर की थी कि पटना के खाजपुरा इलाके में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद पटना भी डेंजर जोन में हैं। ऐसे में गाड़ियों की चहलकदमी भारी पड़ सकती है। लेकिन अब डरने की जरूरत नहीं है। गेल इंडिया ने कोरोना को पटना की सड़कों से दूर भगाने का अभियान शुरू कर दिया है।


पटना की सड़कों पर गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( GAIL INDIA ) सेनेटाइजेशन का काम बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है। गेल इंडिया ने सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों को सेनेटाइज करना शुरू कर दिया है। पटना के हड़ताली मोड़ पर से गुजर रही सभी गाड़ियों को सेनेटाइज किया जा रहा है। गाड़ियों को सेनेटाइज किए जाने से लोगों के बीच कोरोना का खौफ कुछ कम जरूर हुआ है।


पटना की सड़कों से गुजर रहे लोगों ने गेल इंडिया की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि सेनेटाइज किए जाने से सड़कों पर दौड़ रहा कोरोना का खौफ अब खत्म हो जाएगा। बता दें कि 20 अप्रैल से तमाम सरकारी कार्यालयों के खुल जाने से पटना की सड़कों पर गाड़ियों की आमद बढ़ गयी है। ऑफिस के टाइम 10:30 बजे के पहले और 4:30 के बाद सड़कों पर नजारा देख कर अहसास होने लगता है कि लॉकडाउन खत्म हो गया है। ऐसे में सेनेटाइज करने की पहल निश्चित तौर पर राहत देने वाली है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता