ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पटना की सड़कों पर मास्क चेकिंग अभियान हुआ तेज, ढाई लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना

PATNA : बिहार के अन्य जिलों की तुलना में राजधानी पटना कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां अब तक बीस हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. कल भी पटना में 312 नए

पटना की सड़कों पर मास्क चेकिंग अभियान हुआ तेज,  ढाई लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के अन्य जिलों की तुलना में राजधानी पटना कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां अब तक बीस हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. कल भी पटना में 312 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अनिवार्यता के साथ बिहार सरकार ने सभी बाजारों को खोलने की अनुमति पहले ही दे दी है. 

संक्रमण के खतरे के बावजूद  राजधानी पटना के सड़कों पर ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो बिना मास्क के घूमते नज़र आएं. इन लोगों को ऐसा करने से रोकने के लिए और इनमे जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन ने फिर से जागरूकता अभियान चलाया है. इसके लिए राजधानी की सड़कों पर मास्क चेकिंग तेज़ कर दी गई है. इस दौरान अब तक मास्क न पहने के जुर्माना के तौर पर 2 लाख 50 हजार 850 रुपए की वसूली की गई.

जिला से लेकर प्रखंड तक जांच और जागरूकता अभियान पर जोर दिया जा रहा है. कई जगहों पर डीएम के नेतृत्व में मास्क चेकिंग की गई, साथ ही बिना मास्क वाले लोगों से जुर्माना वसूल करने के बाद मास्क वितरण किया गया. अचानक हुए इस चेकिंग के दौरान 78 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया.

डीएम ने एसडीओ, बीडीओ समेत  सभी थानाध्यक्ष को सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इस अभियान के लिए 67 टीम को काम पर लगाया गया है. इस के अलावा 80 टीमों के द्वारा मायकिंग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता