ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना की सड़क पर चल रहे हैं तो थोड़ा संभल जाए, आज से लापरवाही की तो पड़ जाएंगे मुश्किल में

PATNA : पटना की सड़क पर थोड़ा संभल कर निकले आज से। नये नियमों को समझ ले तो बेहतर होगा, क्योंकि आज से ट्रैफिक चालान रुल में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पटना के साथ-साथ आज से बिह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना की सड़क पर थोड़ा संभल कर निकले आज से। नये नियमों को समझ ले तो बेहतर होगा, क्योंकि आज से ट्रैफिक चालान रुल में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पटना के साथ-साथ आज से बिहार के सभी जिलों में हैंडहेल्ड डिवाइस से ई-चालान काटे जाएंगे। सबसे बड़ी बात कि बार-बार ट्रैफिक  रुल तोड़ने पर आपका लाइसेंस कैंसिल भी किया जा सकता है।


सरकार के नये फैसले के मुताबिक आज से सभी जिलों में मैनुअली चालान की रसीद अब नहीं कटेगी। अब केवल पुलिस को ही मैनुअली चालान काटने का अधिकार होगा। जिले के परिवहन अधिकारियों को ऑन स्पॉट हैंडहेल्ड डिवाइस से ई-चालान काटना होगा। हैंडहेल्ड डिवाइस से ट्रैफिक नियम तोड़नेवाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड सिस्टम में दर्ज हो जायेगा। साथ ही बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़नेवाले व्यक्ति की लाइसेंस रद्द भी की जा सकती है।


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, हैंडहेल्ड डिवाइस से चालान काटना आसान हो गया है। ई-चालान में जुर्माना लेने का कारण भी दर्ज होगा, इससे बार-बार ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों को पहचानना भी आसान होगा। इसके बाद लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं आज से डेबिट, क्रेडिट कार्ड के अलावे पेटीएम से भी फाइन की राशि को अदा की जा सकती है। 


टैग्स