ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना के युवक ने कोरोना को दी मात, स्कॉटलैंड से लेकर आया था बीमारी

PATNA: पटना वालों के लिए कोरोना की महामारी की डराने वाली खबरों के बीच एक सुखद खबर हैं। पटना के एक युवक ने कोरोना को मात दे दी है। हॉस्पिटल से उसे घर जाने की छुट्टी मिल ग

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: पटना वालों के लिए कोरोना की महामारी की डराने वाली खबरों के बीच एक सुखद खबर हैं। पटना के एक युवक ने कोरोना को मात दे दी है। हॉस्पिटल  से उसे घर जाने की छुट्टी मिल गयी है। युवक ने साबित कर दिया है कि कोराना कोई लाइलाज बीमारी नहीं हैं इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। 


स्कॉटलैंड में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे पटना के फुलवारीशरीफ के राहुल ने कोरोना को मात दे दी है। मार्च महीने में स्कॉटलैंड से लौटने पर राहुल की तबीयत बिगड़ने पर उसे पटना एम्स में 20 मार्च को भर्ती कराया गया था। 21 मार्च को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत पर उसकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।  रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर 22 मार्च को राहुल को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां पिछले 10 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। इस बीच राहुल का दो-दो बार टेस्ट कराया गया जो निगेटिव पाया गया। अब राहुल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है।


राहुल ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह माने और संयम बरते तो इस बीमारी को भी हराया जा सकता है। वहीं डॉक्टर भी राहुल के ठीक होने पर उत्साहित हैं। एनएमसीएच कोरोना अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर सही वक्त पर संक्रमित व्यक्ति का इलाज हो कोरोना जैसी बीमारी को भी दूर भगाया जा सकता है। 


टैग्स