ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना के यह इलाके प्रतिबंधित घोषित, बैंक ऑफ बड़ौदा कनेक्शन चेन को बढ़ा सकता है

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ रही है। पटना जिले में आंकड़ा 34 पहुंच चुका है। राजधानी के नए इलाकों में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए कई इलाकों को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ रही है। पटना जिले में आंकड़ा 34 पहुंच चुका है। राजधानी के नए इलाकों में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए कई इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। पटना के जिन इलाकों को जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है उनमें पटेल नगर का रोड नंबर 5, रूपसपुर का मीठाकुआं और फुलवारी का नया टोला शामिल है। इसके पहले खाजपुरा को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जा चुका था। बेउर इलाके में भी हालात पर नजर रखी जा रही है। 


पटना के खाजपुरा इंफेक्शन चेन में मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है और अब वह चेन धीरे-धीरे बैंक ऑफ बड़ौदा तक बढ़ चुकी है। बैंक ऑफ बड़ौदा में अगर खाजपुरा वाली चेन सक्रिय हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के 41 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया है जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। पटना के अन्य 5 बैंक के कर्मियों का भी टेस्ट सैंपल लिया गया है। एटीएम कैश एजेंसी से कनेक्शन जुड़े होने के कारण अब तक 77 लोगों की जांच कराई गई है। 


खाजपुरा की चेन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी इसमें 4 नए मरीज जुड़ गए हैं यह सभी एटीएम कस्टोडियन के पड़ोसी हैं। कस्टोडियन के अलावे उनकी मां, तीन बहनें, दो भतीजी, दो किराएदार पहले ही पॉजिटिव हो चुके हैं। आपको बता दें कि डाकबंगला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कैश मैनेजर को भी संक्रमित पाया गया था जिसके बाद बैंक को पूरी तरह सील कर दिया गया।

टैग्स