ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

रुबन हॉस्पिटल पर लगा 3 लाख का जुर्माना, बीमारी फैलाने वाला अस्पताल का कचरा खुले में फेंका

PATNA : पटना के चर्चित रुबन हॉस्पिटल हॉस्पिटल पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अस्पताल की बड़ी लापरवाही को देखते हुए पटना नगर निगम और बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

रुबन हॉस्पिटल पर लगा 3 लाख का जुर्माना, बीमारी फैलाने वाला अस्पताल का कचरा खुले में फेंका
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  पटना के चर्चित रुबन हॉस्पिटल हॉस्पिटल पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अस्पताल की बड़ी लापरवाही को देखते हुए पटना नगर निगम और बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई है. नष्ट करने के बजाए खुले में बीमारी फैलाने वाला कचरा फेंकने के बाद यह एक्शन हॉस्पिटल के खिलाफ लिया गया है. आरोप है कि अस्पताल इस करतूत से बड़ी बीमारी फ़ैल सकती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ने की आशंका है.


पाटलिपुत्रा स्थित वार्ड नंबर 3 के विकास विहार कॉलोनी में रुबन हॉस्पिटल का फेंका हुआ कचरा मिला है. मेडिकल वेस्ट से एक बिल भी बरामद हुआ है, जो पाटलिपुत्रा स्थित रुबन हॉस्पिटल का है. निगम की इस कार्रवाई को हॉस्पिटल मानने को तैयार नहीं है और ना ही गलती मानने को तैयार हो रहा है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर नगर निगम अब पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई में जुट गया है.


रुबन हॉस्पिटल की इस बड़ी लापरवाही की सूचना एनसीसी अंचल के सिटी को इंस्पेक्टर दी गई. जिसके बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त रुप से कार्रवाई के लिए पहुंची, तो उन्होंने देखा कि रुबन हॉस्पिटल से निकला गंदा कचरा वहां खुले में फेंका गया है. निगम का कहना है कि मेडिकल वेस्ट के साथ जनरल वेस्ट को मिक्स करके फेका गया था. इसमें से रुबन हॉस्पिटल पाटलिपुत्रा का एक बिल मिला है. 


रुबन हॉस्पिटल निगम को सबूत नहीं दे रहा है. निगम का कहना है कि अब अस्पताल को नोटिस दिया जा रहा है. अगर नोटिस पर भी वह सहयोग नहीं करता है तो अस्पताल की प्रापर्टी टैक्स में जोड़कर जुर्माना की रकम वसूली जाएगी. निगम का कहना है कि नियम तो यह भी है कि अस्पताल की मनमानी पर उसे सील कर दिया जाए, हालांकि अभी नोटिस भेजा जा रहा है. 


रुबन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सत्यजीत का कहना है कि मामला पूरी तरह से फर्जी है. उनका आरोप है कि एक विपक्षी पार्टी की शिकायत पर फर्जी तरह से फंसाने का काम किया जा रहा है.